﻿"तबाही है हर कचो के लगानेवाले, ऐब निकालनेवाले के लिए,"
जो माल इकट्ठा करता और उसे गिनता रहा
समझता है कि उसके माल ने उसे अमर कर दिया
"कदापि नहीं, वह चूर-चूर कर देनेवाली में फेंक दिया जाएगा,"
और तुम्हें क्या मालूम कि वह चूर-चूर कर देनेवाली क्या है?
"वह अल्लाह की दहकाई हुई आग है,"
जो झाँक लेती है दिलों को
"वह उनपर ढाँककर बन्द कर दी गई होगी,"
लम्बे-लम्बे स्तम्भों में
