﻿"जब धरती इस प्रकार हिला डाली जाएगी जैसा उसे हिलाया जाना है,"
"और धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी,"
"और मनुष्य कहेगा, ""उसे क्या हो गया है?"""
"उस दिन वह अपना वृत्तांत सुनाएगी,"
इस कारण कि तुम्हारे रब ने उसे यही संकेत किया होगा
"उस दिन लोग अलग-अलग निकलेंगे, ताकि उन्हें कर्म दिखाए जाएँ"
"अतः जो कोई कणभर भी नेकी करेगा, वह उसे देख लेगा,"
"और जो कोई कणभर भी बुराई करेगा, वह भी उसे देख लेगा"
